Saturday 20 April 2019

किस वेद की रचना गद्य एवं पद्य दोनों में की गई है , यजुर्वेद, अध्वुर्य , उत्तर वैदिक काल

Asked By : Meena(Ynot App)

किस वेद की रचना गद्य एवं पद्य दोनों में की गई है?

□ ऋग्वेद

□ सामवेद

□ यजुर्वेद

□ अथर्ववेद    

-------------------------------------------------------------
Answered By : Shivani(Top Voted)

Correct Option : 3 (यजुर्वेद)

'यर्जुवेद' मूलतः कर्मकाण्ड वाला ग्रन्थ है। इसकी रचना कुरुक्षेत्र में मानी जाती है। यजुर्वेद में आर्यों की धार्मिक एवं सामाजिक जीवन की झाँकी मिलती है। 'यजुर्वेद ग्रन्थ' से पता चलता है कि आर्य 'सप्त सिंघव' से आगे बढ़ गए थे और वे प्राकृतिक पूजा के प्रति उदासीन होने लगे थे। यजुर्वेद के मंत्रों का उच्चारण 'अध्वुर्य' नामक पुरोहित करता था। इस वेद में अनेक प्रकार के यज्ञों को सम्पन्न करने की विधियों का उल्लेख है। यह 'गद्य' तथा 'पद्य' दोनों में लिखा गया है। गद्य को 'यजुष' कहा गया है। यजुर्वेद से 'उत्तर वैदिक काल' की राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक जीवन की जानकारी मिलती हैं।

Ynot App : को जरूर डाउनलोड करें इसमें आप उसमें आपको GS सीखने में और तैयारी करने में बहुत मदद मिलेगी | यह बहुत best तरीके से डिजाइन किया गया

Ynot   : GS  सुधारें  सभी Goverment Exams   के लिए

No comments:

Post a Comment

Search Any topic , section , query