Thursday 24 January 2019

mixture , all type question , ssc , upsi , railway , goverment exams


Question-uestion- ₹20 प्रति किलोग्राम तथा ₹32 प्रति
किलोग्राम के दो प्रकार के चावल को किस अनुपात
में मिलाया जाए कि प्राप्त मिश्रण का मूल्य  ₹24 प्रति
किलोग्राम हो ?






Question- ₹80 प्रति किलोग्राम की 12 किलोग्राम दाल के
साथ ₹40 प्रति किलोग्राम दाल की कितनी मात्रा मिला
दी जाए कि प्राप्त मिश्रण का प्रति किलोग्राम का मूल्य ₹70
प्राप्त हो ?


Question- ₹30 प्रति किलोग्राम तथा ₹50 प्रति किलोग्राम
दो प्रकार के चावल को 3:2 के अनुपात में मिलाया जाता
है ज्ञात कीजिए प्राप्त मिश्रण का प्रति किलोग्राम मूल्य कितना
होगा ?


Question- ₹30 प्रति किलोग्राम ₹36 प्रति किलोग्राम तथा
₹48 प्रति किलोग्राम के तीन प्रकार के चावल को किस
अनुपात में मिलाया जाए कि प्राप्त मिश्रण का
मूल्य ₹40 प्रति किलोग्राम हो?




Question- ₹300 किलोग्राम , ₹340 प्रति किलोग्राम ,
₹440 प्रति किलोग्राम तथा ₹500 प्रति किलोग्राम चार
प्रकार की चाय को मिलाकर ₹400 प्रति किलोग्राम मिश्रण
प्राप्त किया जाता है ज्ञात कीजिए चारों प्रकार की चाय को
किस अनुपात में मिलाया गया है?


Question- ₹ 250 प्रति किलोग्राम ₹ 300 पर किलोग्राम
₹ 350 प्रति किलोग्राम तथा ₹400 प्रति किलोग्राम 4 प्रकार
की चाय को 3: 4:1: 2के अनुपात में मिलाया जाता है
यदि इस मिश्रण को 20% लाभ पर बेचना हो तो
ज्ञात कीजिए मिश्रण को किस मूल्य में बेचा जाता है?






Question- एक कक्षा में 70% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए
यदि 65% लड़के उत्तीर्ण हुए हैं और 20 परसेंट लड़कियां
अनुत्तीर्ण हुई हो तथा लड़कियों की संख्या 30 हो
तो विद्यार्थियों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए?


Question-किसी कक्षा में 3/ 5 भाग लड़के हैं यदि 55% लड़के और 61 % विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हो तो ज्ञात कीजिए कितने % लड़कियां अनुत्तीर्ण हुई?


Question- एक कक्षा के 20 % विद्यार्थी लड़कियां हैं यदि 70% लड़कियां और 74 % विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलती हो तो कितने प्रतिशत लड़कों को छात्रवृत्ति नहीं मिलती है?


Question- किसी स्थान की जनसंख्या में 40% महिलाएं
थी यदि पुरुषों की संख्या में 6% की वृद्धि हो और संपूर्ण
जनसंख्या अपरिवर्तित हो तो ज्ञात कीजिए महिलाओं की
संख्या में कितने प्रतिशत की वृद्धि अथवा कमी होगी?


-x/6=60/40
x=-9%


Question- किसी स्थान की जनसंख्या 80000 से बढ़कर
96000 हो जाती है पुरुषों की संख्या में 22% की वृद्धि
और महिलाओं की संख्या में 17% की वृद्धि हुई है
ज्ञात कीजिए प्रारंभ में पुरुषों एवं महिलाओं की अलग-अलग
संख्या कितनी थी?



Increase %=(16000/80000)×100=20%
M:F=3:2
M=3/5×80000=48000
F=2/580000
=32000

Question- 20 % शीशा सहित 600 लीटर पेट्रोल में सीसा
रहित पेट्रोल की कितनी मात्रा मिला दी जाए कि 5 % शीशा
सहित पेट्रोल प्राप्त हो जाए?


Question- एक व्यक्ति अपनी आय का 75% खर्च करता
है यदि उसकी आय में 10% की वृद्धि हो और उसके
खर्च में 12% की वृद्धि हो तो उसकी बचत में कितने % की
वृद्धि होगी?



(10-x)/2=75/25=3/1
10-x=6
-x=6-10
-x=6-10
-x=-4
x=4

Question- एक व्यक्ति अपनी आय का 1/5 भाग बचत
करता है यदि उसकी आय में 20% की वृद्धि होने से
उसकी बचत में 10 % की वृद्धि हो जाती है तो
ज्ञात कीजिए उसका खर्च कितने प्रतिशत वृद्धि करेगा?




10/(x-20)=4/1
4x-80=10
4x=90
x=90/4=15
……………………….   
Question- एक व्यापारी 3/8 भाग गेहूं के स्टॉक को
खराब होने हो जाने के कारण 30% हानि पर बेच देता
है तथा शेष स्टॉक को कम से कम कितने % लाभ पर
बेचेगा कि उसे व्यापार में हानि ना हो?



Question- एक व्यापारी अपने एक चौथाई स्टॉक को
खराब हो जाने के कारण फेंक देता है वह शेष स्टॉक को
कम से कम कितने % के लाभ पर बेचेगा कि
उसके व्यापार में हानि ना हो?



Question- एक दुकानदार ₹35 प्रति केजी तथा ₹50 प्रति
केजी में दो प्रकार के चावल को मिलाकर जब ₹52 पर
केजी मूल्य से बेचता है तो उसे 30% का लाभ होता है
यदि वह सस्ता वाला चावल 120 केजी मिलता हो
तो वह महंगे वाले चावल की कितनी मात्रा में रहता है?


I/II=2/1
120/II=2/1
II=60kg

CP/100=SP/(100+P%)
SP=₹52/kg
P%=30%
CP/100=52/(100+30)
CP=₹40/kg

……………………………….

Question- एक व्यक्ति 80000 में से कुछ धनराशि 8%
साधारण ब्याज की दर पर शेष धनराशि 16% की दर पर
देता है यदि ढाई वर्ष के अंत में उसे कुल ब्याज के रूप
में ₹20,000 प्राप्त होते हो तो ज्ञात कीजिए उसने
अलग-अलग दरों पर कितनी- कितनी राशियां दी थी?

R%=(si×100)/P*t
 =(20000×100)/80000×(5/2)
=10%

I:II=3:1
I=3/4×80000=₹60000
II=1/4×80000=₹20000

Question- एक कक्षा में लड़कियों की औसत ऊंचाई 4
फीट 6 इंच और लड़कों की औसत ऊंचाई 5 फीट 4 इंच है
यदि सभी विद्यार्थियों की औसत ऊंचाई 5 फीट हो और
लड़कों की संख्या 150 हो तो विद्यार्थियों की कुल संख्या
ज्ञात कीजिए?
.

No comments:

Post a Comment

Search Any topic , section , query